रायपुर (mediasaheb.com)| विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 24 जून से रायपुर में होने जा रही है। शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप के केन्द्रीय महा-मंत्री श्री मिलिंद परांडे ने बताया कि इस त्रि-दिवसीय बैठक में संगठन की 2024 में होने वाली षष्ठीपूर्ति (60 वर्ष) के लक्ष्य तय करने के साथ उनकी सिद्धि हेतु व्यापक कार्य-योजना बनाई जाएगी। विहिप अपने सेवा कार्यों को द्रुत गति देने के साथ धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति हेतु मंथन करेगी। बैठक में विहिप अध्यक्ष पदम् श्री डॉ आर एन सिंह व केन्द्रीय कार्याध्यक्ष सीनियर एडवोकेट श्री आलोक कुमार के अतिरिक्त देश भर से लगभग 200 विहिप पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की 24 से 26 जून तक माहेश्वरी भवन रायपुर में आयोजित इस बैठक में संगठन के दृढ़ीकरण व विस्तार के साथ हितचिंतकों की संख्या 72 लाख से 1 करोड़ तक ले जाने हेतु योजना बनेगी। अभी पूरे देश में विहिप की 65 हजार समितियां हैं जिनको 1 लाख तक ले जाया जाएगा। पूज्य संतों ने पिछली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने बैठक में निर्णय लिया है कि सभी संत देश भर में घर घर जा कर हिन्दू समाज का जन-जागरण करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य यात्राएँ निकालेंगे। बैठक में कुछ प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी जिसकी सूचना आगामी प्रेस वार्ता में दी जाएगी।
Monday, March 9
Breaking News
- मिडिल ईस्ट संकट: इंडिगो फ्लाइट ने इथोपिया सीमा पर किया यू-टर्न
- उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गुब्बारे के छींटों से भड़का विवाद, मुख्य आरोपी सायरा गिरफ्तार
- बहरीन की सरकारी तेल कंपनी पर हमला, देश में ईंधन सप्लाई पर संकट
- उज्जैन में क्रिकेट जीत का जश्न भड़काया विवाद, दो समुदाय आमने-सामने
- अल नीनो की मार: मलावी में सूखा, भारत ने राहत के लिए भेजे 1,000 मीट्रिक टन चावल
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
- योगी सरकार का सख्त निर्देश, राज्य विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा शुल्क
- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी देश में नंबर वन
- जीविका दीदीयों को सहकारी संघ देगा 2 लाख तक लोन, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से मिलेगा छुटकारा
- प्रेरणा कैंटीन से जुड़कर 10 हजार से अधिक महिलाएं बनीं लखपति


