भोपाल,(mediasaheb.com) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की राजधानी भोपाल में अहम बैठक होने जा रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव के पहले आज आयोजित हो रही इस बैठक में पार्टी महासचिव सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। समझा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व बहुमत के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में भी ऐसे ही परिणाम दोहराने की रणनीति के तहत अहम बैठक कर रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे।(वार्ता)
Thursday, April 9
Breaking News
- 9 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- रांची, मंत्री योगेंद्र प्रसाद का नेपाल हाउस में औचक निरीक्षण और दफ्तर में मचा हड़कंप
- जोधपुर रेल मंडल, मेड़ता रोड में काम के चलते जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें रद्द
- जयपुर, 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर बना सबसे महंगा विकल्प और घरेलू गैस से दोगुनी हुई कीमत
- यूपी कैबिनेट का फैसला, बलिया मेडिकल कॉलेज के लिए 437 करोड़ का बजट मंजूर
- अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रगृह योजना में प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार रुपये: मंत्री चौहान
- पचपदरा रिफाइनरी, पीएम मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान को देंगे 72 हजार करोड़ की सौगात
- बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 9 अप्रैल तक बारिश और ठनका का येलो अलर्ट, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- बिहार की सियासत में बड़ा मोड़, नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं इस्तीफा और दिल्ली में शपथ
- हज यात्रा 2026 होगी हाईटेक,जायरीनों को मिलेगा एआई स्मार्ट बैंड, पल-पल होगी सेहत और लोकेशन की निगरानी


