नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) ने दवाओं और टीकों के मानव चरण-प्रथम के नैदानिक परीक्षणों के लिए उद्योग और शैक्षणिक संस्थान के साथ कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश में नैदानिक अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने अपने चरण प्रथम के नैदानिक परीक्षणों के लिए कई संगठन के साथ समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप दिया है।
मंत्रालय के अनुसार इनमें ऑरिगेन ऑन्कोलॉजी लिमिटेड के साथ मल्टीपल मायलोमा के लिए एक छोटे अणु पर अनुसंधान, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के साथ जीका वैक्सीन विकास के लिए साझेदारी, मायनवैक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मौसमी इन्फ्लूएंजा वायरस वैक्सीन परीक्षण का समन्वय और इम्यूनोएक्ट के साथ क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया के एक नए संकेत के लिए सीएआर- टी सेल थेरेपी के विकास का अध्ययन शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आईसीएमआर और प्रमुख उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थान के बीच सहयोग की सराहना की और इसे सभी नागरिकों के लिए किफायती और सुलभ अत्याधुनिक उपचार की खोज में महत्वपूर्ण बताया। (वार्ता)
Tuesday, July 28
Breaking News
- आज का राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
- योगी सरकार में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, यूपी ने हासिल किया संयुक्त राष्ट्र का छठवां सतत विकास लक्ष्य
- प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश
- ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही
- सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी
- एग्री-हॉर्टिकल्चर सेक्टर में म.प्र. को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
- जेई-एईएस को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, प्रभावित हर गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल


