भोपाल
होली के पारम्परिक गीत-संगीत और नृत्य के वासंती रंग 18 मार्च को मंगलवार की शाम 6:30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के मुक्ताकाश में बिखरेंगे। टैगोर लोक कला एवं संस्कृति केन्द्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा ‘होरी हो ब्रजराज’ का रंगारंग आयोजन मानव संग्रहालय, विश्वरंग फाउंडेशन, स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी, वनमाली सृजनपीठ तथा पुरू कथक अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। लोक रंगों में छलकती फागुनी छवियों की यह दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना क्षमा मालवीय के निर्देशन में मंचित होगी। इस प्रदर्शन में शहर के 50 से भी ज़्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे। इस रूपक की मूल संकल्पना कवि-कथाकार संतोष चौबे ने की है। वाचिक स्वर कला समीक्षक विनय उपाध्याय का है। संगीत संयोजन संगीतकार संतोष कौशिक ने किया है। होली की दृश्य-छवियों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी ‘बिम्ब-प्रतिबिम्ब’ भी आकर्षण का केन्द्र होगी। प्रस्तुति में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क है।
Sunday, July 26
Breaking News
- आज का राशिफल 26 जुलाई 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, कुछ लोगों को बरतनी होगी सतर्कता
- पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रदर्शन के दौरान कोई हताहत नहीं, तनाव फैलाने वाले 480 पाकिस्तानी हैंडल्स ब्लॉक
- ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा मोर्चा! बहरीन और कुवैत के सीक्रेट हमलों से बढ़ा तनाव
- विलुप्ति की कगार पर मालवी ऊंट, संरक्षण के लिए एनआरसीसी ने बढ़ाया कदम
- कांवड़ यात्राः आस्था व अनुशासन का अद्भुत संगम- आचार्य डॉ. विक्रमादित्य
- राशन कार्ड से वंचित परिवार पांच अगस्त तक करें आवेदन, मिलेगा लाभ
- फतेहपुर दौरे पर योगी का बड़ा ऐलान, विकास और रोजगार पर जोर
- 76 दिवसीय वार्ड प्रवास में जनता के बीच पहुंच रहे विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सुन रहे समस्याएं, करा रहे समाधान
- राजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण प्रक्रिया का जिम्मा कलेक्टरों को मिला
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बना यात्रियों की पहली पसंद, एनएच-27 से आगे निकला


