पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि अगर वे नीतीश कुमार के साथ होते तो उन्हें आज यह दिन नहीं देखना पड़ता और बिहार की सियासत से उन्हें बाहर नहीं होना पड़ता। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं; उनके साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। हमें पता है कि क्या हो रहा है और वह किस दौर से गुजर रहे हैं। अगर हम वहां होते, तो शायद नीतीश कुमार को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। भाजपा लगातार दबाव बना रही थी। आखिरकार, यह तो होना ही था। नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की सेवा की। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।"
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि भाजपा चुनाव के बाद नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी पर नहीं रहने देगी। वह अब सच हो रहा है। राजद-जदयू के गठबंधन टूटने के दौर का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि हम लोगों ने नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार चलाई। नीतीश कुमार की सरकार में मैं दूसरी बार डिप्टी सीएम बना था। 28 जनवरी 2024 को नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए। उस दौरान उनके पास कोई वजह नहीं थी। उस समय भी हम लोगों ने कहा था कि भाजपा जदयू को खत्म करना चाहती है; जदयू बचेगी नहीं। हमारी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार के साथ है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी हमने कुछ नहीं कहा है। हमने कहा था कि नीतीश कुमार को घोड़ी तो चढ़ाया, लेकिन फेरे किसी और के साथ दिला रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती है कि कोई ओबीसी समाज, दलित या आदिवासी समाज से आने वाला शख्स न्याय की बात करे। भाजपा के लोग उन्हें टिकने नहीं देना चाहते हैं। निशांत कुमार के राजनीति में आने पर तेजस्वी यादव ने कहा, "हम तो पहले से कहते रहे हैं कि उन्हें आना चाहिए। राजनीति में युवाओं को आना चाहिए।" बताते चलें कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन दाखिल कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।
Thursday, November 5
Breaking News
- ट्रंप की चुनावी हार से अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, Dow Jones ने लगाई बड़ी छलांग
- अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद H-1B वीजा पर क्या बदलेगा? भारतीयों को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें
- अग्निवीरों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 75% जवानों को मिलेगा 2 साल का सर्विस एक्सटेंशन
- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- सनातन धर्म रहेगा तो मजबूत रहेगी BJP
- मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार पर एलन मस्क का तंज, बोले- इस बार स्पेस लेजर नहीं आए काम
- एयरबस का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म: अब वर्चुअल कॉकपिट में ट्रेनिंग लेंगे पायलट, जानें कैसे करेगा काम
- नालंदा में पेपरलेस रजिस्ट्री को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, रोजाना 110 जमीनों की डिजिटल रजिस्ट्री
- अल-सैयद की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएंगे’
- अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत के पीछे कौन? महंगाई, ईरान युद्ध और ट्रंप की नीतियों ने बिगाड़ा खेल
- Canva में बड़ी छंटनी, 22% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; फ्री MacBook भी मिलेगा


