नई दिल्ली (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश (#Madhya Pradesh) का सांस्कृतिक महानगर ग्वालियर आज अयोध्या (#Ayodhya) से हवाई मार्ग से जुड़ गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर से बेंगलुरु, दिल्ली और अयोध्या के लिए नयी उड़ानों का शुभारंभ किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वीडियो लिंक से जुड़े। एयर इंडिया एक्सप्रेस इन उड़ानों को प्रतिदिन संचालित करेगी।
दिल्ली में राजीव गांधी भवन स्थित नागरिक उड्डयन मंत्रालय से विमान सेवाओं को हरी झंडी दिखाते हुए श्री सिंधिया ने कहा, “आज ग्वालियर के लिए एक ऐतिहसिक दिन है जब यह शहर देश की राजनीतिक राजधानी ‘दिल्ली’, देश के ‘IT राजधानी’ बेंगलुरु और प्रभु श्री राम की नगरी ‘अयोध्या’ से जुड़ रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा शुरू की जा रही यह उड़ाने, हफ्ते में सातों दिन चलाई जाएंगी और इस से ग्वालियर के विमानन कनेक्टिविटी बढ़ेगी।” (वार्ता)
Wednesday, March 18
Breaking News
- एमपी में LPG संकट, 70% बढ़ी डिमांड; होटल-रेस्टोरेंट को 10% कमर्शियल सिलेंडर देने का आदेश लंबित
- 1.75 लाख से अधिक बेटियों को मिली सरकारी नौकरी
- वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से विश्व बैंक और यूपी सरकार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर
- 39 साल की उम्र में दुल्हन बनेंगी श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी संग जल्द लेंगी फेरे
- 15 पुलिस वालों की लाशें गिरेंगी की धमकी देने वाले कुंदन ठाकुर का हुआ एनकाउंटर
- बिहार में सीएम चेहरे पर सस्पेंस, एनडीए नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला: रामकृपाल यादव
- हिंदू नववर्ष 2026: कौन सा संवत होगा शुरू और आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
- अंबेडकरनगर में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 करोड़ का मेफेड्रोन हुआ बरामद
- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक सील, दवाइयां जब्त
- हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता


