रायपुर, (mediasaheb.com) । बिलासपुर शहर के व्यापार विहार स्थित कारोबारी देवीदास वाधवानी के फर्म वाधवानी ट्रेडर्स एवं कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के संचालक के यहां जीएसटी की टीम ने Tax चोरी के आरोप में जीएसटी की टीम ने छापा मारा है।टीम के सदस्यों का देर रात तक सर्वे का काम जारी रहा है।टीम फर्म के संचालक देवीदास वाधवानी से स्टाॅक और बिल की जानकारी ले रही है। GST कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। दस्तावेजों के साथ जीएसटी को फर्म के खिलाफ शिकायत मिली थी।मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व तेल कारोबारी देवीदास वाधवानी के खिलाफ नकली तेल का फर्जी बिल सहित टैक्स चोरी करने के अन्य मामलों की शिकायत की गई थी। ऐसे ही प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के संचालक पर भी टैक्स चोरी करने का आरोप है। टीम शुक्रवार दोपहर से लेकर देर रात तक यहां आय-व्यय के दस्तावेजों की जांच करती रही।
देवीदास वाधवानी की फर्म वाधवानी ट्रेडर्स में शुक्रवार दोपहर सेंट्रल जीएसटी रायपुर की 4 सदस्यीय टीम सुप्रिटेंडेंट अरुण कुमार के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंची। टीम के सदस्य दोपहर से लेकर देर रात फर्म के आय-व्यय सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी जुटाती रही। दूसरी टीम पुराना बस स्टैंड करबला रोड स्थित भारत होजियरी फर्म के आय-व्यय और स्टॉक की जानकारी ली और टैक्स सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की है । यहां टैक्स चोरी की आशंका को लेकर टीम ने छापे की कार्रवाई की है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद तारिक ने फर्म संचालक देवीदास वाधवानी के खिलाफ केंद्र सरकार से 250 पेज की शिकायत की थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई है। फर्म संचालक झूठी शिकायत के आधार पर सर्वे की कार्रवाई की बात कर रहे हैं। उनका कहना है झूठे दस्तावेजों के आधार पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।(हि.स.)


