नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) वसूली में उम्मीद के अनुरूप बढ़ोतरी नहीं होते देख सरकार ने अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है। जीएसटी काउंसिल सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार इस समिति में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति 15 दिनों के अंदर जीएसटी काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इस समिति में सदस्यों की संख्या 12 है। समिति के सदस्यों में केंद्र सरकार की ओर से प्रधान आयुक्त जीएसटी पीडब्ल्यू, संयुक्त सचिव (टीआरयू 1 एवं 2), एडीजी (एआरएम), एडीजी (सिस्टम) और संयुक्त सचिव (राजस्व) शामिल हैं। साथ ही राज्य सरकारों की ओर से समिति में सदस्य के तौर पर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब के आयुक्त एसजीएसटी को शामिल किया गया है। इसके अलावा समिति में जीएसटी काउंसिल सचिवालय के संयुक्त सचिव और जीएसटीएन के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट को भी समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। (हि.स.)
Wednesday, February 18
Breaking News
- जल्द बड़ा फैसला आएगा’ — केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के जम्मू-कश्मीर बयान से मची हलचल
- रतलाम में बारिश, इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में अलर्ट; 2 सिस्टम के असर से एमपी का मौसम बदलेगा, उज्जैन-गुना भी भीगेंगे
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का तोहफा, सेक्टर-61 से गौर चौक तक नया रूट बनेगा
- ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने किया बड़ा कदम, बनाया अपना संगठन और 19 महीने की बिहार यात्रा का ऐलान
- उदयपुर में ओवरटेक की जल्दबाजी से हादसा, ऑटो से टकराकर तीन युवकों की मौत
- रवनीत बिट्टू का बड़ा आरोप: ‘प्रियंका गांधी मेरी लिंचिंग करवाना चाहती थीं?’ — 5 साल पुराने कांड पर सस्पेंस
- मुसलमानों को 5% आरक्षण! महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें नया अपडेट
- किसानों को बड़ी राहत: 1 लाख सोलर पंप और 25 हजार करोड़ रुपये ऋण का प्रावधान, आबकारी नीति को मिली मंजूरी
- सीमा हैदर और सचिन के घर आई खुशखबरी, छठा बच्चा हुआ जन्म


