रायपुर,(mediasaheb.com) | श्री हनुमान महापाठ समिति के तत्वावधान में हनुमान महापाठ के प्रचार-प्रसार हेतु 4 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा दोपहर में समय शाम 4 बजे से बूढ़ातालाब स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और अंततः राठौर चौक स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न होगी। इस अवसर पर शहरभर के हनुमान भक्त पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ इस धार्मिक यात्रा में भाग लेंगे।
शोभायात्रा का मार्ग और प्रमुख पड़ाव – शोभायात्रा बूढ़ातालाब हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी बस्ती, कंकलीपारा, तात्यापारा, बढ़ाई पारा, रामसागर पारा जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य राठौर चौक स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा और हनुमान जी की भव्य आरती तथा पूजन-अर्चन किया जाएगा।
विशेष आकर्षण: भव्य रथ एवं भजन-कीर्तन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भव्य रूप से सजाया गया रथ होगा, जिसमें श्री हनुमान जी की भव्य प्रतिमा को विराजित किया जाएगा।


