रायपुर (mediasaheb.com)| स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं। महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस और अनेक सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरव शाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह महोत्सव असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी श्रद्धांजलि है। हम सभी आजादी के इस पावन पर्व पर देश को विघटनकारी और असामाजिक तत्वोें से मुक्ति दिलाने का संकल्प लें।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने युवा पीढ़ी से भी आहवान किया कि भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।
Monday, March 9
Breaking News
- दतिया में बच्ची की साइलेंट अटैक से मौत, छोटे भाई-बहनों के साथ खेलते समय हादसा
- सीएम योगी का बड़ा तोहफा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा और आयुष्मान कार्ड
- 14 मार्च को भारत में लॉन्च होगी Ferrari 849 Testarossa हाइपरकार, कीमत ₹10 करोड़ से अधिक
- पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम: कम निवेश में ₹90,000 तक ब्याज, घर बैठे कमाई का मौका
- 19 मार्च से इस घाट पर गूंजेगी भव्य गंगा आरती, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतज़ाम
- पाकिस्तान क्रिकेट में महासंग्राम, वनडे टीम से बाबर आजम और फखर जमान हुए बाहर
- घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था: अब 15 नहीं, 21 दिन में मिलेगा सिलेंडर
- एमपी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित: डॉक्टर्स की हड़ताल आज से, ऑपरेशन और इलाज पर पड़ेगा असर
- 14 मार्च तक शहनाइयों की गूंज, 15 से खरमास लगते ही शादी-विवाह पर लगेगा ब्रेक
- 6 साल तक कैंसर से जूझने के बाद, दृष्टिबाधित संजय दहरिया ने तीसरे प्रयास में UPSC क्रैक किया


