नई दिल्ली (mediasaheb.com)| पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां राजघाट के निकट निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बताया कि सरकार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध मिला था।
मंत्रालय का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं हो सकती हैं क्योंकि स्मारक के लिए एक ट्रस्ट बनाना होगा और उसके लिए जगह आवंटित करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह का गुरुवार शाम यहां एम्स में निधन हो गया था।अंतिम संस्कार से पहले डॉक्टर सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। (वार्ता)
Monday, February 9
Breaking News
- CM के बयान पर रोहिणी का वार: ‘नीतीश को संसदीय मर्यादा लांघने की आदत’
- ओम बिरला पर विपक्ष का हमला: ‘अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा’, आवाज दबाने का आरोप
- मुरैना में पूजा के दौरान मंदिर की छत गिरी, मलबे में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत; 4 घायल
- महाराष्ट्र में BJP की बड़ी जीत, जिला परिषद चुनाव में शानदार प्रदर्शन से विपक्ष हुआ ढेर
- Moodys ने भारत की GDP पर कहा- ‘भारत रुकने वाला नहीं, बने रहेगा नंबर-1’
- अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी
- छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा: 5 मेडिकल हब और रायपुर एयरपोर्ट बनेगा ‘कृषि कार्गो पोर्ट’
- पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा संदेश: अभिनंदन सभा में खोली आगे की रणनीति
- नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से वन अग्नि रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान
- एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज


