नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सरकार आसमान छूती महंगाई पर पर्दा डालने को लेकर तरह-तरह के बहाने बनाती रही है लेकिन अब खुद रिजर्व बैंक ने महंगाई को लेकर जो प्रतिक्रिया दी है उस पर मोदी सरकार को जवाब देना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार के मंत्री कहते हैं कि महंगाई दिखती नहीं है और सरकार भी महंगाई को लेकर बहानेबाजी करती रही है लेकिन अब सरकार को बताना चाहिए कि क्या महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक की टिप्पणी ठीक भी नहीं है।श्री खड़गे कहा, “जब कांग्रेस पार्टी बोलती है कि महंगाई है…तो मोदी जी के मंत्रीगण कहते हैं कि – ‘महंगाई दिखती ही नहीं’ जनता बोलती है की महंगाई है …तो मोदी सरकार सप्लाई, मौसम, युद्ध सबका बहाना बनाती है।”उन्होंने कहा ” अब तो भारत सरकार का आरबीआई खुद कह रहा है कि जानलेवा महंगाई के चलते जनता कम ख़र्च कर रही है, जिससे बिक्री घटी है और प्राइवेट निवेश पर बुरा असर पड़ा है। ये कुचक्र हमारी अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। बताइये नरेंद्र मोदी जी आप आरबीआई की इस रिपोर्ट पर क्या जवाब देंगे। अच्छे दिन, नामुमकिन !”(वार्ता)
Thursday, February 19
Breaking News
- शरद-सिंघवी की खाली सीटों पर BJP की नजर, राज्यसभा चुनाव में NDA की ताकत कितनी बढ़ेगी?
- मध्य प्रदेश में मंत्री-सांसद और विधायकों का हूटर मोह जारी, पुलिस सरेआम नियमों की अनदेखी पर कर रही कतर
- पोखरण में भारत की शक्ति का प्रदर्शन, राफेल और तेजस करेंगे आसमान में धमाका — वायुसेना का प्लान क्या है?
- सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा, औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
- Indian Railways की होली स्पेशल ट्रेनें यूपी-बिहार रूट पर, टाइम शेड्यूल की पूरी लिस्ट देखें
- एक और चिटफंड कंपनी फरार, 300+ लोगों से करोड़ों की ठगी; LJCC के खिलाफ SP ऑफिस पहुंचे निवेशक
- पन्ना में पहली बार संयुक्त हीरा नीलामी, 3 साल बाद चमकेगा व्यवसाय
- EPFO Interest Rate: 11 दिन में बड़ा ऐलान, क्या PF पर मिलेगा ज्यादा ब्याज?
- 6 साल में 1% मजदूरों को नहीं मिला 100 दिन का काम; कोविड में हटाए गए 10 लाख परिवारों के नाम, विधानसभा में जवाब आया
- MP में 380 दिन में सुलझ रहे पॉक्सो मामले, दिल्ली में बच्चों से जुड़े अपराधों के लिए लगते हैं 4.5 साल


