नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली के जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बुधवार को कहा कि यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और तीन साल में यमुना के पानी का रंग बदलकर दिखायेंगे। श्री सिंह ने आज यमुना की सफाई अभियान का निरीक्षण किया और दावा किया कि जल्द ही यमुना नदी में बदलाव देखने को मिलेगा और तीन साल में इसके पानी के रंग को बदलकर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि यमुना में गिरने वाले सारे नालों के ऊपर लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)की क्षमता को बढाया जाएगा और नये एसटीपी लगाये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को यमुना सफाई की कभी चिंता नहीं थी। उनका काम केवल अपने काम के लिए दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का रहा है। दिल्ली सरकार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भी यमुना की सफाई पर चिंता और निगरानी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कभी यमुना की चिंता नहीं थी, केवल राजनीति करते थे। उनका पूरा जोर अब पंजाब में अपनी सरकार बचाने पर है। अब वह राज्यसभा से आते हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कितने पाप किये वे धीरे धीरे खुलेगें। दिल्ली वालों के टैक्स की चोरी हुई। जिस प्रोजेक्ट को एक साल में पूरा होना था उसे पूरा होने में तीन साल लग गये जिसे पैसे का नुकसान हुआ।उन्होंने कहा कि कई सालों से यमुना में छठ नहीं मनाया जाता था लेकिन इस बार बड़े स्तर पर यमुना किनारे छठ मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डीडीए यमुना रिवर फ्रंट बनाएगी। यमुना में फेरी चलने का काम काम चल रहा है, जिसमें एक ही पिक अप और एक ही जगह ड्रॉप होगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील है कि यमुना को साफ करने के लिए साथ दें। (वार्ता)
Monday, March 16
Breaking News
- 16 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा सतर्क
- कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब
- ईरान में संकट गहराया: हजारों लोग बेघर, 32 हजार लोगों ने अफगानिस्तान में ली शरण – संयुक्त राष्ट्र
- हिनौती गौधाम में मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण कार्य कराये जायें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- होर्मुज में जहाज तैनाती पर ट्रंप की अपील, साउथ कोरिया ने दिया साफ जवाब
- मोहला-मानपुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घेराबंदी देख जंगल में भागे नक्सली
- संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- कमजोर टैक्स सिस्टम से अटकी पाकिस्तान की राह, IMF से 1 अरब डॉलर की किस्त पर बातचीत ठप
- ग्वालियर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 20 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों को सीढ़ियों से ले जाने की मजबूरी
- असम चुनाव से पहले बड़ा ओपिनियन पोल: भाजपा या कांग्रेस, किसे मिलेंगी कितनी सीटें?


