पटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम से देशभर में आईआईटी पटना, बीएसएनएल 4जी और विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने करीब 60 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी।
गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “कर्मवीर अवतरित पुरुष” बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रयास में जुटे हैं। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस और तेजस्वी यादव झूठ का सहारा ले रहे हैं, जबकि एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मौके पर कहा कि 23 में से 8 आईआईटी में लगभग 11 हजार करोड़ रुपए खर्च कर विस्तार की योजना बनाई गई। इसमें पटना आईआईटी का नाम भी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर रहे हैं, इसलिए पटना में सड़क और भवनों की बेहतर संरचना उनके विजन का परिणाम है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्र सरकार बिहटा को ग्रोथ जोन केंद्र बनाएगी, जहां सेमीकंडक्टर, टाइल्स परीक्षण और फूड प्रोसेसिंग जैसी प्रमुख इकाइयां स्थापित होंगी।
वहीं, उत्तर प्रदेश में “आई लव मोहम्मद” विवाद को लेकर गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस देश में गृह युद्ध कराना चाहती है। नेपाल और बांग्लादेश में जब विवाद हुआ था तब आरजेडी ने भी यही विषय उठाया था। नेपाल और लेह की घटनाओं के लिए राहुल गांधी की भड़काऊ राजनीति जिम्मेदार है। कांग्रेस, तेजस्वी यादव, ओवैसी और महबूबा मुफ्ती जैसे लोग विकास की राह में रोड़े अटका रहे हैं और सत्ता की भूख में देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।”
Tuesday, August 25
Breaking News
- बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- कKawardha’s talent wवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- CG में पंचायतों को आदेश: ऑडिट टीम के लिए भोजन-चाय की करें व्यवस्था, जनपद पंचायत पर उठे सवाल
- योगी सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनीं उषा देवी, स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान
- अनुसूचित जाति वर्ग का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री चौहान
- छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा की बड़ी छलांग! मार्च 2027 तक 5 लाख घरों की छत पर लगेंगे सोलर पैनल
- मोहसिन रज़ा जी ने ईद-मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) के पवित्र अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं
- अब हर साल होगा सभी पायलटों का डोप टेस्ट? DGCA ने शुरू की तैयारी
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब व हरियाणा से भी आगे पहुँचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मध्यप्रदेश पुलिस की महिला आरक्षक वर्षा पटेल ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा


