भोपाल.
बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर अपनी अमृतमयी वाणी से कथा करेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में न्यू सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र दास जी की कथा से गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बल मिलेगा। गौ अभ्यारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बैठक में निर्देश दिए कि महाराज जी एवं उनके साथ आने वाले संतों के रूकने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। बैठक व्यवस्था से लेकर पार्किंग तथा प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को दायित्व सौंपे जाएं। प्रचार-प्रसार समिति आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। आयोजन स्थल में बनने वाला प्रसाद में प्राकृतिक खेती से उत्पादित अन्न व सब्जी का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन के संबंध में जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह सजगता से निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महाराज की कथा होगी। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के सचिव डॉ राजेश मिश्रा सहित संबंधितजन एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Tuesday, October 13
Breaking News
- झारखंड में मंइयां सम्मान योजना का पैसा मिला, 6 महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग
- गरीब मेधावियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, योगी सरकार ने खोले जेईई-नीट की तैयारी के द्वार
- बांसवाड़ा की प्रेम कहानी का रतलाम में खौफनाक अंत, छात्रा की हत्या कर फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार
- राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
- श्रीराम के स्वागत में मास्को तैयार, रामायण के पात्रों के वस्त्र दिल्ली के चांदनी चौक से खरीदकर ले गए रूस
- गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन
- छत्तीसगढ़ में बसों का सफर होगा महंगा, सरकार ने तय की नई किराया दरें
- जैसलमेर में खाद-बीज दुकानों पर 7 दिन तक जांच, यूरिया-DAP के स्टॉक का होगा सत्यापन
- योगी सरकार में संरक्षित हो रही ज्ञान की विरासत, छह संस्थानों में 7.56 लाख से अधिक पन्नों की स्कैनिंग
- एमपी के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा! बढ़ सकता है महंगाई भत्ता


