मुंबई (mediasaheb.com) | बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 130 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी है। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। गदर 2 ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.1 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। गदर 2 ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ का बिजनेस किया। गदर 2 ने तीसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। गदर 2 ने वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गदर 2 ने 130 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। ‘गदर 2 ,में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका है।(वार्ता)
Monday, March 9
Breaking News
- दिल्ली नांगलोई हादसा: डीटीसी बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
- मेरे चैंबर में घुसने पर वो जमकर पिटा, HC की महिला जज ने बताया अनुभव
- भारत की विश्व कप कहानी: 5 खिताब और हर बार खास ‘केरल कनेक्शन’
- जिसका डर था वही हुआ! AI ने किया ऐसा काम कि वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
- ईरान युद्ध के बीच बड़ा कदम: पश्चिम एशिया से 50 उड़ानों की तैयारी में भारतीय एयरलाइंस
- लवकुश पूजन के साथ संस्कार सेवा समिति का आयोजन, समाजजनों की उमड़ी भीड़
- मेरे चैंबर में घुस आया था वो… फिर जमकर पिटा: HC की महिला जज ने सुनाया चौंकाने वाला अनुभव
- 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Samsung का नया फोन, 17 मार्च को भारत में होगा लॉन्च
- हैदराबाद से लौट रहे मजदूर से लूट का खुलासा: कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
- कर्नाटक में सियासी सरगर्मी तेज: CM पद की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे डी के शिवकुमार, साथ में मलिकार्जुन खरगे


