नई दिल्ली, (media saheb.com) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को जी- 20
शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘शेरपा‘ बनाया गया है।
प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-20
की बैठक इटली की अध्यक्षता में 30-31 अक्टूबर को होगी।
प्रधानमंत्री मोदी जी-20 की बैठक में भारत का नेतृत्व करेंगे। ‘शेरपा’
का मुख्य दायित्व प्रधानमंत्री का सहयोग करना होता है। PM मोदी वर्ष 2014 से जी-20 की बैठक में भारत का नेतृत्व कर रहे है। वर्ष 2022 में भारत जी- 20 का अध्यक्ष पद संभालेगा और वर्ष 2023 में जी – 20 शिखर बैठक की पहली बार मेजबानी करेगा।
जी – 20 की आगामी शिखर बैठक में भारत ‘जी- 20 ट्रोएका’ बैठक में भी भागीदारी करेगा। इस बैठक में जी-20 के निवर्तमान, वर्तमान और संभावित अध्यक्ष देश भाग लेते हैं। यह बैठक एक दिसंबर 2021 से 30 नवंबर 2024 की अवधि के लिए होगी।
जी- 20 दुनिया की 19 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ के देशों का संगठन है। इसकी स्थापना 1999 में की गई थी। भारत इसकी स्थापना के समय से ही इसका सदस्य है। इस संगठन के दायरे में 80 प्रतिशत वैश्विक अर्थव्यवस्था , 75 प्रतिशत वैश्विक व्यापार , और 65
प्रतिशत वैश्विक जनसंख्या आती है(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, March 22
Breaking News
- उत्तर बस्तर कांकेर: आजीविका और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने साझा किए अनुभव
- मध्यप्रदेश सरकार ने खरीदा 250 करोड़ का जेट विमान, किराए के विमान से मिलेगी मुक्ति
- योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र
- लाडली लक्ष्मी योजना: तीन बेटियों को मिलते हैं 1.43-1.43 लाख रुपए, जानें शर्तें
- ना वीजा, ना भारी फीस: जब मन हुआ तो भूटान चले गए, जयगांव के लोगों की है अद्भुत लाइफ
- नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षक शिक्षा में बड़ा बदलाव, 2030 तक बंद होंगे B.Ed कॉलेज, सरकार का अल्टीमेटम
- अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की
- नए भारत की कूटनीति को बयां करती सशक्त फिल्म धुरंधर: द रिवेंज
- जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर
- सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में रिक्त पदों में भर्ती की कार्यवाही तेजी से करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल


