नई दिल्ली (mediasaheb.com)| निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अस्पताल श्रृंखला फोर्टिस हेल्थकेयर ने यूनाइटेड वी केयर के सहयोग से आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस (एआई) संचालित संपूर्ण मेंटल हेल्थ साॅल्यूशन अदायु माइंडफुलनेस के बुधवार को जारी करने की घोषणा की। फोर्टिस हेल्थकेयर के कंन्सल्टेन्ट साइकेटरिस्ट एवं फोर्टिस नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के अध्यक्ष डॉ समीर पारीख ने इस मौके पर कहा, “ फोर्टिस हेल्थ प्रोग्राम के तहत हम फोर्टिस ग्रुप की कंपनी अदायु माइंडफुलनेस लॉन्च कर रहे हैं, यह वास्तव में मेंटल हेल्थ केयर के क्षेत्र के लिये समर्पित वर्टिकल है। देश में हर आठ में से एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार मानसिक समस्या से ग्रस्त है। ऐसे में मेंटल वेलनेस साॅल्यूशन्स भारत जैसे देश में काफी उपयोगी साबित होते हैं, जहां जागरुकता के अभाव में लोगों में मेंटल डिसआर्डर को लेकर शर्मिन्दगी बनी रहती है। हमने पहले भी मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत की है और अब अदायु का लाॅन्च हमारे सफर में उल्लेखनीय मुकाम है। (वार्ता)
Monday, April 13
Breaking News
- अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी शुरू करेगा, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार
- छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर बड़ा खुलासा: जंगल से भारी विस्फोटक बरामद, CRPF ने तेज की सर्चिंग
- लखनऊ में बिजली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, गर्मियों में व्यवस्था प्रभावित होने की चेतावनी
- राजस्थान विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
- छात्रवृत्ति केंद्रांश का इंतजार, 5 लाख छात्रों को राहत जल्द मिलने की उम्मीद
- बिहार में बालू घाट नीलामी पर ब्रेक! सरकार पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया करेगी आसान
- अक्षय तृतीया 2026 पर बन रहा खास संयोग, चंद्र गोचर से बदलेगा कई राशियों का भाग्य
- UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव संभव, 10 हजार से ऊपर ट्रांजैक्शन में लग सकती है 1 घंटे की देरी
- शराब तस्करों का पुलिस पर हमला: TI समेत कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार
- प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल, इंफ्रास्ट्रक्चर में सरकार का बड़ा कदम, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले


