मुंबई, (mediasaheb.com)| विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आह्रण अधिकार (एसडीआर) में हुई बढ़ोतरी की बदौलत 03 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 641.6 अरब डॉलर हो गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर घटकर लगातार तीसरे सप्ताह गिरता हुआ 637.9 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 03 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 564.2 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 65.3 करोड़ डॉलर घटकर 54.9 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 20 लाख डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 14 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 4.5 अरब डॉलर पर आ गया।(वार्ता)
Friday, March 20
Breaking News
- 20 मार्च 2026 का राशिफल: जानें किसका होगा दिन खास और कौन रहे सतर्क
- राम मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- सनातन विरोधी जगहों से दूर हो रही नई पीढ़ी — सीएम योगी का बड़ा बयान
- AIIMS भोपाल की नई पहल: अब बच्चों में आसानी से पहचान सकेंगे ऑटिज्म के लक्षण, टीचर्स को ट्रेनिंग
- पीएम मोदी का बड़ा संदेश: भारत के पावर सेक्टर में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को बुलावा
- छतरपुर में बच्चों की बहादुरी, आवारा कुत्तों के जबड़े से हिरण को बचाकर जंगल में छोड़ा
- गैस प्लांट हमले पर वैश्विक चिंता: मैक्रों ने कतर से की बात, ईरान ने बताया ‘दुखद’
- चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात
- बदनावर में कुदरत का कहर: मक्का के दानों जैसे गिरे ओले, आधे घंटे में हजारों बीघा फसल बर्बाद
- पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की कूटनीति तेज, 24 घंटे में 4 देशों से की अहम बातचीत


