नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । देश का राजकोषीय घटा वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 6.71 फीसदी रहा है, जो 6.9 फीसदी के संशोधित बजट अनुमान से कम है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत आने वाले महालेखा नियंत्रक (CGA) ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में जानकारी दी कि 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वास्तविक रूप में देश का राजकोषीय घाटा 15,86,537 करोड़ रुपये रहा है, जो GDP का 6.7 फीसदी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सरकार ने पहले राजकोषीय घाटा 6.8 फीसदी रहने का पूर्वानुमान जताया था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया था। वहीं, आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 के अंत में राजस्व घाटा 4.37 फीसदी रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी, 2022 को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करते समय अनुमान जताया था कि वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा 15,91,089 करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 6.9 फीसदी रहेगा।(हि.स.)
Friday, March 27
Breaking News
- चंडीगढ़ एयर शो में आसमान में तिरंगा, लोगों में उत्साह; सुखना लेक पर केवल प्री-बुकिंग वालों को मिलेगा प्रवेश
- कोनेरू हम्पी का बड़ा फैसला: सुरक्षा कारणों से कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटीं, 10 लाख के जुर्माने का खतरा
- IPL 2026 Player Replacements: चोट ने बिगाड़ा टीमों का समीकरण, जानें कैसे तय होते हैं नए खिलाड़ियों के नाम
- IPL 2026 Opening Ceremony: इस बार नहीं होगा उद्घाटन समारोह, गम में डूबा चिन्नास्वामी स्टेडियम
- रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, IAS रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव
- सीएम मोहन यादव की सख्ती का असर: जबलपुर हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपी बैंक CEO की याचिका ठुकराई
- भोपाल से ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू, सीएम यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का CM साय ने किया स्वागत
- सेंसेक्स 1009 अंक लुढ़का, युद्ध और कमजोर रुपया बने गिरावट की वजह—जानें 5 प्रमुख कारण
- छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन तेज, प्रेस वार्ता में दी रणनीति की जानकारी


