रायपुर (mediasaheb.com)| राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले के प्राकृतिक आपदा से पीड़ित चार परिवारों के लिए चार-चार लाख रूपए प्रति परिवार के मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत तहसील भखारा के ग्राम मंडेली की श्रीमती सरस्वती साहू की आग से जलने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पति श्री धर्मेन्द्र साहू कोे, ग्राम देवरी के श्री नारायण बैस की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती दामिनी बैस कोे, ग्राम भैंसबोड़ के श्री भूषण साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती धनेश्वरी साहू को और ग्राम सिहाद के श्री लोकेश कुमार रात्रे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी रात्रे को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Wednesday, May 20
Breaking News
- सजगता, सहयोग और सावधानी से सिकल सेल उन्मूलन संभव : राज्यपाल पटेल
- मध्य क्षेत्रीय परिषद् की अगली बैठक होगी उज्जैन में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
- भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में गैस लीक, चार बच्चों की हालत बिगड़ी
- कल्दा वन-धन विकास केंद्र बना जनजातीय महिला उद्यमिता का प्रतीक
- कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात
- सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शित किए जाएं मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेल्पलाइन नंबर
- भारत-चीन रिश्तों में बड़ा बदलाव! 7 साल बाद दिल्ली दौरे पर आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS में पुतिन भी होंगे शामिल
- MP में स्कूल टीचर्स की भर्ती पर बड़ा फैसला, ग्वालियर हाईकोर्ट ने अंग्रेजी अनिवार्यता पर सुनाया अहम आदेश
- अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना


