नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल करके मध्यम वर्ग को गुमराह करने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की है। श्री चड्ढा ने एक्स पर आज वीडियो जारी करके बताया कि कैसे वित्त मंत्री ने तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल करके मध्यम वर्ग को गुमराह करने और असली टैक्स मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की है। वित्त मंत्री ने उनकी बातों का मजाक उड़ाया और उन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया, जबकि उन्हें राज्यसभा में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का मौका नहीं दिया गया इसलिए उन्होंने सीधे वीडियो के जरिए इस मुद्दे पर अपनी बात कही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बजट भाषण में कई महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। उन्होंने रेल यात्रियों की समस्याएं, मिडिल क्लास की खस्ता माली हालत, अमेरिकी प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ और गिरते भारतीय रुपये पर अपनी बात संसद में रखी थी लेकिन वित्त मंत्री ने इन गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया और केवल उनके द्वारा टैक्स छूट को लेकर दिए गए एक उदाहरण पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें उन्होंने आयकर छूट के गणित को समझाने की कोशिश की थी।(वार्ता)
Tuesday, March 17
Breaking News
- रोटी-पराठे से करें तौबा…’, कलेक्टर जयति सिंह की अपील, ईंधन बचाने के लिए खाने के मेन्यू में बदलाव का सुझाव
- कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, सीएम योगी प्रदान करेंगे श्रद्धालुओं को वित्तीय सहायता
- MP में कल से नया मौसम सिस्टम: तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू
- मुख्यमंत्री ने PMAY 2.0 के तहत 90,000 लाभार्थियों को 900 करोड़ की पहली किस्त जारी की
- यूपी के डेयरी उत्पादों के निर्यात में 10% की अभूतपूर्व वृद्धि
- राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन को देंगे विकास की सौगातें
- दिल्ली HC का आदेश: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले कंटेंट पर लगी रोक
- बीसी सखियों ने बनाया रिकॉर्ड, 45 हजार करोड़ का किया वित्तीय लेनदेन, कमीशन में मिले 120 करोड़
- पाकिस्तान ने काबुल में आतंकी ठिकाने का दावा कर 400 मरीजों और आम लोगों की जान ली
- सीएम योगी का सहज अंदाज, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद


