नई दिल्ली(mediasaheb.com) विपक्षी पाटिर्यों ने लोकसभा चुनाव के बीच ईवीएम का मुद्दा एक बार फिर गरमा दिया है। पहले चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने ईवीएम के साथ लगाए गए वीवीपैट के रिएक्शन टाइम और उससे निकलने वाली पर्चियों को लेकर गंभीर आरोप जड़ दिए हैं। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसके चलते गलत वीवीपैट से गलत नामों की पर्चियां निकाल रही हैं। विपक्षी दलों ने अब सुप्रीम कोर्ट में जाने का एलान कर दिया है।
सेव डेम्रोकेसी (लोकतंत्र बचाओ) नाम से रविवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि लाखों वोटरों को नाम बिना-जांच पड़ताल किए ऑनलाइन हटा दिए गए। चुनाव आयोग को पार्टियों ने लंबी लिस्ट सौंपी है। अब यह और जरूरी हो गया है कि कम से कम 50 फीसदी वीवीपैट ट्रेल का मिलान किया जाए। हम इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। पहले चरण के चुनाव के बाद सवाल उठाए गए थे, हमें नहीं लगता कि चुनाव आयोग इस पर पर्याप्त ध्यान दे रहा है। अगर आप X पार्टी को वोट देते हैं तो वोट Y पार्टी को जाता है। वीवीपैट भी 7 सेंकंड की जगह केवल 3 सेकंड दिखता है।
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे


