नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार देश में हो रहे G-20 सम्मेलनों का पूरा फायदा उठा रही है और इसको लेकर जमकर चुनावी प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि सरकार G-20 सम्मेलनों के जरिए देश का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिए कर रही है और इस संगठन की बैठकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनावी प्रचार जमकर किया जा रहा है। उनका कहना था कि अन्य देशों में भी जी-20 के सम्मेलन होते हैं लेकिन वहां इस तरह का प्रचार नहीं चलता है।
उन्होंने कहा, “जी-20 का गठन 1999 में हुआ था। इसमें दुनिया के 19 देश तथा यूरोपीयन यूनियन सदस्य हैं। इसके गठन से लेकर अब तक बारी-बारी से 17 देशों में जी-20 शिखर सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है और अब भारत का नंबर है। लेकिन यहां इसे लेकर जिस तरह का चुनावी कैंपेन चलाया जा रहा है और माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, वैसा किसी भी दूसरे देश में नहीं हुआ। वास्तव में ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों के ज़रूरी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “हमें याद रखना चाहिए कि इसी नई दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद कॉमनवेल्थ देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। लेकिन तब की सरकार ने चुनावी फ़ायदे के लिए उन मौकों का इस्तेमाल नहीं किया। फिर मुझे लालकृष्ण आडवाणी की वह बात याद आ रही है। 5 अप्रैल 2014 को उन्होंने नरेंद्र मोदी को एक शानदार इवेंट मैनेजर बताया था। जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं।” (वार्ता)
Tuesday, March 3
Breaking News
- Chandra Grahan 2026: आज होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल की टाइमिंग
- महाकाल के आगे चंद्र ग्रहण फेल, ग्रहण के दिन खुले रहेंगे मंदिर के पट, बाबा खेलेंगे होली
- धार भोजशाला परिसर की कब्रों पर नया विवाद: एएसआई सर्वे रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, मुस्लिम पक्ष कोर्ट जाने को तैयार
- यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य
- 03 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें किसे मिलेगा लाभ
- यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति क्लब’ का हिस्सा: डिप्टी सीएम केशव
- चाय बेचने वाले पिता का बेटा बना IAS, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी
- कुवैत से बड़ी चूक: दोस्त देश के तीन F-15E लड़ाकू विमान गिराए, अमेरिका ने दिया ये बयान
- ईरान संकट का असर जारी: आज भी सैकड़ों फ्लाइट रद्द, टिकट रिफंड में मिली बड़ी राहत
- PM मोदी-कार्नी बैठक में बड़ा फैसला: 50 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार, कई अहम मुद्दों पर सहमति


