दन्तेवाड़ा (mediasaheb.com)|। कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट कक्ष में प्रधानमंत्री महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही एकलव्य खेल परिसर जावंगा की टीम से मुलाकात कर उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने एवं उत्कृष्ट खेल भावना की सीख देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। महिला वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता नेपाल में आगामी 24 मार्च से आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि देश से एकमात्र जावंगा की टीम को आमंत्रण मिला है। प्रतियोगिता में लगभग 10 टीम हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता 24 मार्च से 29 मार्च 2022 तक (नेपालगंज) में आयोजित है। कलेक्टर श्री सोनी ने बच्चों से अच्छे खेल के साथ खिलाड़ी भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। एकलव्य खेल परिसर से कु. दीक्षा पुजारी, कु. प्रिया कोवाची, कु. सत्यमाया, कु. प्रगति, कु. रंजीता, कु. चन्द्रवती, कु. आशा आदि शामिल है। इस मौके पर टीम कोच श्रीकांत मोदी, श्री रजनीश ओश्वाल एवं सहायक खेल अधिकारी श्री सतीश श्रीवास्तव मौजूद थे।
Wednesday, March 25
Breaking News
- बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी! सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 400 अंक बढ़ा
- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू
- यूपी का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
- जितना पसीना बहेगा, जीत उतना ही निकट आएगी: मुख्यमंत्री
- खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
- योगी सरकार ने 9 वर्षों में श्रमिकों के उत्थान की लिखी नई इबारत, प्रदेश के करोड़ों श्रमिकों को मिला संबल
- सरकारी योजना से गांव की बेटी बनी सफल उद्यमी, सोमा ने गुड़ उद्योग से बदली तकदीर
- योगी सरकार 142 बीपीएचयू के जरिए उपलब्ध कराएगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं
- एमपी में बड़ी कवायद, 71210 किलोमीटर सड़कों का डिजिटल सर्वेक्षण कराया गया
- Ram Navami 2026 Horoscope: रामनवमी पर ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा


