मुंबई, (mediasaheb.com)| महाराष्ट्र में शिवसेना के प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उन्हें मंगलवार को अपराह्न 11 बजे एजेंसी के कार्यालय में बुलाया गया है।
राज्य में राजनैतिक उथल-पुथल के बीच संजय राउत ने सोमवार को स्वयं ट्विटर पर कहा,’मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि मुझे ED ने बुलाया है।’ उन्होंने लिखा, ‘अच्छा है! महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। हम बालासाहेब के शिवसैनिक हैं और एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की एक साजिश है। यदि मेरा सर धड़ से अलग भी कर दिया जाए तो भी मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं पकडुंगा। मुझे गिरफ्तार कर लें! जय हिंद।’ उल्लेखनीय है कि अपराधिक कमायी के शोधन मामलों की जांच करने वाली एजेंसी ईडी ने धन शोधन निवारक अधिनियम, 2002 के तहत जांच के सिलसिले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके2 सहयोगियों की अप्रैल में 11.15 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क कर लिया था।(वार्ता)
Wednesday, August 12
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत
- नींद में घरों में घुसा पानी, संभलते-संभलते सब कुछ डूबा; भोपाल की उड़िया बस्ती में बारिश का कहर
- ख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
- संकट की घड़ी में ‘डायल-112’ बनी जीवन की उम्मीद
- ऑपरेशन मुस्कान : मध्याप्रदेश पुलिस ने 10 दिनों में 13 नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
- प्रदेश के 7 जिलों में मुख्य अभियंताओं के दलों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
- भोपाल की झीलों से निकलेंगे देश-दुनिया के चैंपियन : मंत्री सारंग
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, बारिश में भी भक्ति की बयार


