नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण लोक सभा के सदन पटल पर रखा, जिसमें वर्ष 2024-25 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5-7.0 प्रतिशत के दायरे में रहने का अनुमान है। वर्ष 2023-24 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अनुमानित 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सरकार द्वारा निरंतर मजबूत आर्थिक सुधारों से देश की आर्थिक वृद्धि की संभावनायें मजबूत हुयी हैं। श्रीमती सीतारमण मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे लोक सभा में वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट प्रस्तुत करेंगी, जिसमें अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ रोजगार संवर्धन की योजनाओं और कार्यक्रमों पर विशेष बल दिये जाने की उम्मीद की जा रही है। वित्त मंत्री ने आम चुनाव से पहले फरवरी में अंतरिम बजट प्रस्तुत किया था।(वार्ता)
Wednesday, February 18
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत, VSK ऐप से जुड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक
- इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से दुष्कर्म, ग्वालियर के डॉक्टर की घिनौनी करतूत
- भोपाल के जेपी अस्पताल में भीषण आग, स्टोर रूम से उठीं लपटें… मरीजों-डॉक्टरों में मची अफरा-तफरी
- कजलीखेड़ा थाने की पहली FIR, बाहर का खाना मना करने पर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला
- DJ बीट्स, नियॉन लाइट्स और गोवा वाइब्स! लखनऊ में होली का सबसे बड़ा धमाका ‘Blast of Colours 3.0’ के लिए हो जाए तैयार
- डिजिटल ऋण पुस्तिका राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, सशक्त और नागरिक-केन्द्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मोहन भागवत का हिंदू परिवारों से तीन बच्चों का आग्रह, बोले– खतरा नहीं है, पर जागरूक रहना ज़रूरी
- PM से मुलाकात के बाद सुंदर पिचाई बोले— एआई के क्षेत्र में भारत करने जा रहा है असाधारण प्रगति
- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों के हितों से जुड़ी भू-अभिलेख पुस्तकों का किया विमोचन


