मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ का कोरिया में रीमेक बनाया जायेगा। अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘दृश्यम’ का कोरिया में रीमेक बनाया जा रहा है। हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के दौरान इंडियन पवेलियन में भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की।
‘दृश्यम’ फिल्म के कोरिया रीमेक और एंथोलॉजी स्टूडियो के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए निर्माता कुमार मंगत ने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि दृश्यम फ्रेंचाइजी कोरिया में बनाई जा रही है। इससे न केवल भारत के बाहर इसकी पहुंच बढ़ेगी बल्कि हिंदी सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर भी जगह मिलेगी। इन सभी वर्षों में, हम कोरियाई शैली से प्रेरित रहे हैं। अब उन्हें हमारी एक फिल्म में प्रेरणा मिल गई है। भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है।” (वार्ता)
Monday, April 13
Breaking News
- मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद पुस्तक का विमोचन किया
- जयपुर में AI आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर की योजना, जाम से मिलेगी राहत
- अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंक गिरा
- कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
- रोहतक से दिल्ली तक जीवन की दौड,ग्रीन कॉरिडोर में 85 मिनट में पहुंचा हार्ट, बची एक जिंदगी
- सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
- मीडिया आमंत्रण- बजट क्वेस्ट राष्टीय चरण में सम्मिलित होने के संबंध में
- 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 पर प्रेस कांफ्रेंस, प्रमुख अधिकारी करेंगे जानकारी साझा
- आरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से हराया, रजत की तूफानी पचास ने दिलाई जीत
- अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प, बोले उप मुख्यमंत्री देवड़ा


