मुंबई, (mediasaheb.com)|बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो का कहना है कि उनके पति दिलीप कुमार और लता मंगेश्कर के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था और दोनों हर साल रक्षा बंधन पर मिला करते थे। सायरा बानो ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच के कुछ पलों के बारे में फैंस को बताया है। सायरा ने बताया कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था और अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने के बावजूद दोनों हर रक्षाबंधन पर मिलते थे। सायरा बानु ने दिलीप कुमार और लता की कुछ तसवीरें शेयर कर लिखा, भारतीय सिनेमा के कोहिनूर दिलीप साहब और भारतीय संगीत उद्योग की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बीच अपने शानदार स्टारडम की चकाचौंध से परे एक रिश्ता था।एक यात्रा के दौरान दिलीप साहब ने लताजी से उर्दू के सही उच्चारण के महत्व का जिक्र किया और कहा कि कैसे नुक्ता जैसी एक सरल चीज भी शब्दों को सुंदर बना देती है… हर मायने में एक आज्ञाकारी बहन लताजी ने उनकी सलाह पर ध्यान दिया और एक उर्दू पढ़ाने वाले की सहायता ली।फिल्मी दुनिया के दोनों दिग्गजों के बीच का बंधन ‘आखिर तक’ बरकरार रहा।लताजी अक्सर दिलीप साहब से मिलने हमारे घर आती थीं और वे दोपहर का खाना या रात का खाना एक साथ खाते थे। पिछली बार जब वह यहां आई थीं, तो उन्होंने प्यार से दिलीप साहब को अपने हाथों से खाना खिलाया था।(वार्ता)
Friday, February 27
Breaking News
- कांग्रेस विधायक का जोरदार प्रस्ताव: जनता के लिए फ्री इलाज, विधानसभा में पेश किया निजी विधेयक
- होली स्पेशल ट्रेन इंदौर-खड़की के बीच, देवास, उज्जैन, नागदा और रतलाम में होगी ठहराव
- 9 IAS अधिकारियों ने दी 1,500 एकड़ आदिवासी जमीन बेचने की मंजूरी
- रायपुर : चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें 27 फरवरी से लागू
- फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड उड़ाने वाली पहली राष्ट्रपति Droupadi Murmu, कॉकपिट से वीर सैनिकों को दिया गर्व और धन्यवाद का संदेश
- JNU में फिर क्यों तनाव, 500 छात्र मार्च पर अड़े और रातभर जारी रहा हंगामा
- सुनेत्रा पवार बनीं NCP राष्ट्रीय अध्यक्ष, अजित पवार के निधन के बाद संभाला डिप्टी CM पद
- होटल में गर्लफ्रेंड संग इंजॉयमेंट के बाद मौत, 12 मार्च को बेटे की शादी थी तय
- ललेडीपुरा माचल में स्लॉटर हाउस योजना पर रोक, महापौर ने 2017 की परियोजना बंद करने के निर्देश दिए
- धनखड़ ने कहा- सेहत को लेकर कोई लापरवाही नहीं, स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, दाढ़ी वालों से डर भी लगता है


