पुणे,(mediasaheb.com) | नांदे के ध्रुव ग्लोबल स्कूल के तैराकों ने जोनल और जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्डन परफॉर्म करके धूम मचा दी है. उन्होंने स्पर्धा में कुल 10 कांस्य पदक जीते. इस सफलता के लिए ध्रुव ग्लोबल स्कूल के संचालक यशवर्धन मालपानी और प्रिंसिपल संगीता राउतजी ने सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
जोनल और जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला क्रीड़ा संचालनालया की ओर से अहिल्यानगर के वाडिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजन किया गया था. ये स्पर्धा 14, 17 और 19 साल के आयु वर्ग में थी,. स्पर्धा के पहले दिन ध्रुव ग्लोबल स्कूल के तैराकों का दबदबा रहा. इसमें अंडर-14 बालिका वर्ग में साहसी खिलाड़ी अनाया वानखेड़े ने 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर बैकस्ट्रोक दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता. अंडर-17 वर्ग में निया पतंगे ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल व 50 मीटर बैकस्ट्रोक दौड़ में कांस्य पदक जीते. अंडर-14 बालिका वर्ग में अनाया वानखेड़े ने 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर बैकस्ट्रोक दौड़ में कांस्य पदक जीते, जबकि अंडर-17 वर्ग में निया पतंगे ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल व 50 मीटर बैकस्ट्रोक दौड़ में कांस्य पदक जीते. साथ ही अंडर-14 बालक वर्ग में ध्रुव ग्लोबल स्कूल नांदे के खिलाड़ियों ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीते.
इस बार टीम में अद्विक भालेकर, खुश मुंदाडा, द्रोण बेंडाले और श्लोक चिलेकर शामिल थे. साथ ही, स्कूल के तैराकों ने अलग-अलग कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया और मेडल जीते.
इस प्रदर्शन में खिलाड़ियों को स्मिता कटवे, उमा जोशी, केशव हजारे और रूपाली अनाप से लगातार
मार्गदर्शन मिला.


