मुंबई (mediasaheb.com)| वैश्विक बाजार की तेजी के बावजूद ऊंचे भाव पर धातु, बेसिक मैटेरियल्स, ऊर्जा, हेल्थकेयर, दूरसंचार, यूटिलिटीज, रियल्टी और तेल एवं गैस समेत 11 समूहों में हुई बिकवाली से आज कारोबार के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट रही। धातु समूह में आठ प्रतिशत से अधिक के भूचाल ने शेयर बाजार में दबाव बनाया, जिससे बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.78 अंक फिसलकर 54288.61 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 51.45 अंक टूटकर 16214.70 अंक पर आ गया। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.26 प्रतिशत गिरकर 22,449.32 अंक और स्मॉलकैप 0.64 प्रतिशत उतरकर 26,182.06 अंक पर रहा।
BSE में कुल 3577 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1988 में गिरावट जबकि 1420 में तेजी रही वहीं 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 25 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 25 में लिवाली हुई।
इस दौरान बीएसई के 11 समूह लुढ़क गए। धातु समूह में सबसे अधिक 8.33 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा बेसिक मैटेरियल्स 4.08, ऊर्जा 1.47, हेल्थकेयर 1.03, दूरसंचार 1.03, यूटिलिटीज 1.12, तेल एवं गैस 1.74, पावर 0.95 और रियल्टी समूह के शेयर 1.15 प्रतिशत गिर गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.85, जर्मनी का डैक्स 0.49, जापान का निक्केई 0.98 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 1.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।(वार्ता)
Saturday, June 6
Breaking News
- 6 जून का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, धन और करियर में होंगे बड़े लाभ
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
- इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान
- राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा
- गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल
- स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल
- सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल
- मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की


