नई दिल्ली (mediasaheb.com)| देश में पिछले 24 घंटों में 4 और Corona संक्रमितों की मौत हो गयी और तीन हजार से ज्यादा नये मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या 18 हजार से अधिक हो गयी है। इस बीच जारी Covid टीकाकरण के दौर में 2799 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 220 करेाड़ 66 लाख 11 हजार 814 लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 2035 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 18,389 हो गयी है। इसी अवधि में 4 व्यक्तियों की इस बीमारी से मौत हो गयी जबकि 1784 लोग स्वस्थ हुए हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 578 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 323, दिल्ली में 271 , महाराष्ट्र में 234 और कर्नाटक में 151 सक्रिय मामले बढ़े हैं। गोवा में 83 हरियाणा में 80 , उत्तर प्रदेश में 69, तमिलनाडु में 59 , पंजाब में 41 , छत्तीसगढ़ में 29 , चंडीगढ़ में 25 , जम्मू कश्मीर में 21 , ओडिशा में 18 , पुड्डुचेरी में 17 , उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 14-14 , लद्दाख और आंध्र प्रदेश में 13-13 सक्रिय मामलों की बढ़ोतरी हुई है। इसी दौरान दिल्ली हरियाणा , केरल और राजस्थान में एक-एक मरीज अपनी जान गंवा बैठे।(वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- आज का राशिफल (29 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन
- राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख
- जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर
- महिला बाल विकास विभागों के नवाचारों की सराहना
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: ईश्वरी प्रसाद ने टमाटर उत्पादन से कमाए 02 लाख 90 हजार रूपए
- महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
- समाज में बदलाव और सकारात्मक सोच के परिचायक हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने भर्ती प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


