रायपुर (MEDIASAHEB.COM)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कोविन एप से डाटा लीक होने को देश की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगावाने के लिए रजिस्ट्रेशन हुए। लोगों ने कोविन एप पर अपनी जानकारी भरी। अब सामने आया है कि करोड़ों लोगों का डाटा लीक हो गया है। बड़े-बड़े नेताओं का भी डाटा लीक हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के राज्य मंत्री कहते हैं कि ये कोविन डाटा लीक नहीं है, यह पहले कोई कोविन डाटा लीक हुआ था, वहां से आ रहा है। तो कांग्रेस पार्टी के सवाल हैं कि जो पहले का डाटा लीक जिसको अलेज्डः ब्रीच एंड स्टोलन डाटा कहा जा रहा है, क्या उसके बारे में सरकार ने कोई कार्रवाई की थी? यह सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया कि वह कौन सा डाटा था? एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई? ये डाटा कहां से लीक होता है? कैसे टेलीग्राम पर सिर्फ नंबर डालने से पूरा डाटा मिल रहा है?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देशवासियों का डाटा इकट्ठा करती है। इस तरह का उल्लंघन पहली बार नहीं हुआ है। वर्ष 2017 में देश के उच्चतम न्यायालय ने डाटा को राइट टू प्राइवेसी बताया था, उस राइट टू प्राइवेसी का क्या हो रहा है? तो सवाल यह है कि यह डाटा कैसे कोविन एप से लीक हुआ, किसके पास गया और सरकार की क्या जिम्मेदारी है?
Thursday, October 22
Breaking News
- लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 140 कैमरों से होगी निगरानी, ओवरस्पीडिंग करने वालों का कटेगा चालान
- . दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट, 30 अक्टूबर के शो को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी
- दिल्ली की हवा साफ करेगी काई! 104 करोड़ रुपये खर्च कर 40 जगह लगेंगी खास मशीनें
- यूपी में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज का लाभ
- OnePlus Turbo 7 Pro में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा! गेमर्स के लिए आएगा दमदार फोन
- बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
- CM विजय ने पैरा एथलीट मनीषा को दिए ₹30 लाख, बोले- उनकी कामयाबी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
- वाराणसी एयरशो में 24-25 अक्टूबर को शामिल होंगे राजनाथ सिंह, 25 को काशी आएंगे PM मोदी
- मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
- एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई


