मुंबई, (media saheb.com) भारतीय Team के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को मुंबई हवाई अड्डे के पास कोरोना के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।
पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा जहां Corona के उल्लंघन के आरोप में रैना और गायक गुरु रंधावा सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया गया। साहर पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में सुरेश रैना और रंधावा भी शामिल हैं। हालांकि आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगनफ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना #Corona_virus )
का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए हैं।
इस बीच रैना के टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी कर कहा, “रैना मुंबई में एक शूट के सिलसिले में गए थे जो देर रात तक चली। इसके बाद उनके एक मित्र ने उन्हें रात्रि-भोजन पर आमंत्रित किया। रैना को स्थानीय समय और प्रोटोकॉल के बारे में पता नहीं था।”
मैनेजमेंट ने कहा, “इस बारे में पता होने पर उन्होंने तुरंत अनजाने में की गयी गलती पर अफसोस जताया। रैना हमेशा सरकार द्वारा बनाए नियम और कानून का पालन करते हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।”
रैना ने इस साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रैना को सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये सोमवार को उत्तर प्रदेश टीम के संभावित 26 सदस्यों में शामिल किया गया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने 15 अगस्त को संन्यास लिया था और उसके बाद 20 अगस्त को वह अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ दुबई पहुंचे थे। सुरेश रैना कुछ दिन दुबई रहे लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए स्वदेश लौट आये और इस बार आईपीएल में नहीं खेले। रैना हाल में जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगे हुए हैं।(वार्ता) (the states. news)
Monday, March 16
Breaking News
- ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को जल्द शुरू करने की मांग, SCCI प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
- सिलेंडर संकट पर सरकार का बड़ा ऑफर, पीएनजी पर शिफ्ट होने पर मिलेगा 500 रुपये की फ्री गैस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
- रांची में दोपहर में छाया अंधेरा, वज्रपात-गर्जन से दहशत; कई जिलों में झमाझम बारिश
- बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: अवैध कॉल सेंटर केस में सिलीगुड़ी-हावड़ा समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी
- Mumbai Indians ने Indian Premier League 2026 के लिए शुरू किया अभ्यास, जल्द जुड़ेंगे Hardik Pandya, Rohit Sharma और Jasprit Bumrah
- TET अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ से 25 हजार शिक्षक होंगे शामिल
- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रायपुर : मरीजों की सेहत से समझौता नहीं – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

