लखनऊ (mediasaheb.com)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि राजनीति के अपराधीकरण और अपराध के राजनीतिकरण की तरह मौजूदा समय में धर्म का चुनावी स्वार्थ के लिए राजनीतिकरण हो रहा है जिससे देश व जनहित प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा ज़िला अध्यक्षों की यहाँ हुई विशेष बैठक में सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा ही संवैधानिक आदर्शों व मूल्यों के आधार पर चलने वाली पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और सभी धर्मों व उनके धार्मिक स्थलों का पूरा-पूरा आदर-सम्मान करके सभी के साथ न्याय का व्यवहार करते हुये सभी के जान-माल व इज्ज़त-आबरू की सुरक्षा की ऐसी गारण्टी सुनिश्चित करती है कि इसकी दूसरी मिसाल मिलनी मुश्किल है। बसपा की तरह दूसरी राजनीतिक पार्टियों को संविधान व धर्म का सम्मान करते हुये इसका दुरुपयोग नहीे करना चाहिये, जैसा कि अपने देश में अक्सर देखने को मिलता रहा है और अब तो यह खुलेआम हो रहा है। (वार्ता)
Tuesday, July 28
Breaking News
- भोजशाला विवाद: दो नए वैकल्पिक स्थल तैयार, मस्जिद पक्ष बोला- 500 मीटर दूर नहीं पढ़ेंगे नमाज
- Gold Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹6,000 तक सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर; जानिए आज के ताजा भाव
- जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं
- खाटूश्याम मेले में रेलवे की रिकॉर्ड कमाई, 2 लाख भक्तों ने की यात्रा
- दिल्ली में 1.79 लाख राशन कार्ड रद्द, 7.45 लाख लाभार्थी योजना से बाहर
- गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सांदीपनि अलंकरण समारोह में होंगे सम्मानित जिले के प्राचार्य
- सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
- बस्तर की मनकी बघेल ने स्पान संवर्धन योजना से 2 माह में कमाए 15 हजार रुपये
- OpenAI का AI एजेंट कंट्रोल से बाहर, इंटरनेट पहुंचने से बढ़ी चिंता
- CG में तेज रफ्तार बस पलटी, 10 यात्री घायल; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी


