मुंबई , (media saheb.com) बॉलीवुड
के महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद
करने की अपील की है।
कोरोना
वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। इस कठिन समय में बॉलीवुड के सेलेब्स
आगे आकर लोगों की मदद भी कर रहे हैं।अमिताभ बच्चन ने वैक्स लाइव ग्लोबल इवेंट में
भाग लिया जो कि कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है। अमिताभ ने ट्विटर हैंडल पर एक
वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘इसमें भाग लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और भारत के लिए
लड़ाई जारी है।’
वीडियो
में अमिताभ ने कहा, ‘नमस्कार, मैं
अमिताभ बच्चन हूं। मेरा देश भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। एक
वैश्विक नागरिक होने के नाते मैं विश्व के सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि वह
खड़े हो। अपनी सरकारों और फार्मा कंपनी से बात करें और उन्हें सहयोग देने की अपील
करें। हर छोटा प्रयास रंग लाता है। जैसे महात्मा गांधी जी ने कहा था की आप सरलता
से पूरी दुनिया को हिला सकते हैं। शुक्रिया।’
अमिताभ ने
वैक्सीनेशन के महत्व पर भी जोर दिया गया है। अमिताभ ने लिखा- कोरोना को हराने का
एक मात्र रास्ता है वैक्सीनेशन। इसलिए जॉइन करें और सपोर्ट करें ग्लोबल सिटीजन को
जिसकी इंडिया को जरूरत है। कॉमेडी सेंट्रल, वायाकॉम 18, वीएच1 और विजक्राफ्ट इंडिया लाए हैं वैक्स लाइव
कंसर्ट, जिससे दुनिया Corona वायरस से लड़ने के लिए एक हो सके।(the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

