रायपुर (mediasaheb.com) कोरोना संक्रमण के
रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर रायपुर
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए व्यापकता से जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने समुदाय, समूह या समाज के 100 या इससे अधिक की
सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने पर वहा कैम्प करके कोरोना टीकाकरण टीम को
प्राथमिकता से टीकाकरण का कार्य करने के निर्देश दिए है। इसके लिए जिले के
औद्योगिक संस्थानों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, होटल तथा परिवहन
संघ जैसी संस्थाओं अपने संगठनों और संस्थानों के लिए टीकाकरण के लिए निरंतर आगे आ
रही है। रायपुर शहर के प्रधान डाकघर के प्रभारी पोस्टमास्टर, बैंकिग संस्थाए, विश्वविद्यालय से
संबद्ध शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, परिवहन संघ के अध्यक्ष, औद्यौगिक संघों जैसे
उरला, सिलतरा, भनपुरी आदि भी इसके लिए आगे आ रही है।
कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में
कल्स्टर बनाकर तथा इस कार्य में विभिन्न विभागों के फील्ड के अधिकरियों और
कर्मचारियों को भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में
जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पटवारी, कोटवार और बी.एल.ओ आदि के द्वारा घर-घर
जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इन संस्थाओं में कार्यरत
अधिकारी-कर्मचारी की संख्या अधिक होने पर जिला प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर कोरोना
टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।(the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- एमएस धोनी की इस शर्त पर हो सकती है IPL 2026 में वापसी, CSK के लिए दोहरी खुशखबरी
- 21 साल बड़े पति से नहीं निभा पाई रिश्ता, 19 साल की पत्नी को कोर्ट ने प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति
- कैंसर मरीजों के लिए बड़ा झटका, PMJAY के पैनल से 300 डॉक्टर बाहर, जानें कारण
- बिना पेट्रोल और बिजली के दौड़ेगी गाड़ी, पेश हुई दुनिया की पहली सोलर एंबुलेंस Stella Juva
- बांगलादेश बॉर्डर से भारत में घुसने की सोचने वाले घुसपैठिये अब कांपेंगे
- एमपी-यूपी को जोड़ने वाले झांसी सदर्न बायपास को मिली मंजूरी, 631 करोड़ की फोर लेन परियोजना स्वीकृत
- ₹2.80 करोड़ पर ‘0’ TAX, क्या आप भी ले सकते हैं? जानें धारा 54F का नियम
- मैक्सिको की खाड़ी’ को दूसरा मिडिल ईस्ट बनाने की तैयारी, भर-भर कर LPG और पेट्रोल दुनिया के कोने-कोने में पहुंचेगा
- केदारनाथ हेली सेवा 10-12 अप्रैल के बीच शुरू, 100% ऑनलाइन बुकिंग और नए नियम लागू
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल

