नई दिल्ली, (media
saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना की दूसरी लहर की कहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि महामारी को समझे बिना ही उन्होंने इस पर जीत की घोषणा कर दी थी जिसके कारण देश के लाखों लोगों को जान गवानी पड़ी।(#Coronavirus )
राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि PM मोदी को कोरोना का नेचर ही समझ नहीं आया और इस वजह से वह इसे रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार नहीं कर सके। विपक्ष लगातार सरकार को इस संबंध में आगाह करता रहा लेकिन PM मोदी ने इस मामले में विपक्ष की सलाह पर ध्यान ही नही दिया।
उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने में प्रधानमंत्री ने गैर जिम्मेदाराना भूमिका निभाई है और वह CORONA की पहली लहर से ही इसको लेकर कभी गंभीर ही नही हो पाए। उनका कहना था कि यह बात समझ में आती है कि पहली लहर को PM मोदी समझ नहीं पाए होंगे लेकिन दूसरी लहर की स्थिति को समझे बिना ही उन्होंने महामारी को लेकर नरम रुख अपनाया और उनके काम करने के तरीके से लाखों लोगों को इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि PM मोदी को समझना चाहिए कि टीकाकरण ही इस समस्या का स्थाई समाधान है। मास्क, सफाई सामाजिक दूरी इसका अस्थाई समाधान है। इस महामारी को हराना है तो देश की आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण जरूरी है क्योंकि यही इस संकट का स्थाई मामाधन है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में बड़ी आबादी का टीकाकरण हो चुका है लेकिन हमारे यहां सिर्फ तीन प्रतिशत आबादी को ही अब तक टीका लग सका है जबकि भारत टीका उत्पादन करने वाला प्रमुख देश है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, March 22
Breaking News
- अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की
- नए भारत की कूटनीति को बयां करती सशक्त फिल्म धुरंधर: द रिवेंज
- जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर
- सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में रिक्त पदों में भर्ती की कार्यवाही तेजी से करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- इंदौर कलेक्टर गाइडलाइन पर आपत्तियों की बाढ़: आखिरी दिन तक 500 शिकायतें, 24 मार्च को भोपाल जाएगा प्रस्ताव
- लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां हुईं आरंभ
- ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला: अमेरिका और इजरायल की बमबारी
- केरल में CM भजनलाल का पावर शो: 4 बड़े प्रत्याशियों के नामांकन में दिखाई ताकत
- रिद्धि डोगरा डिप्लोमेटिक है, मैं उसे दोगली बोलूंगी, एक्ट्रेस शाइनी ने ऐसा क्यों कहा?


