नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर आज आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत और अपनी करारी हार देख कर कांग्रेस “डीप फेक” वीडियो के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एकदम फर्जी ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित कर जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना की।
श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि जैसा कि गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही उल्लेख किया है कि लोकसभा चुनाव के दोनों चरण में उत्तर भारत के पारंपरिक गढ़ों में भाजपा के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। इन चुनावों में दक्षिण भारत में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा। तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा पहले से ही मजबूत है, लेकिन 4 जून को चुनाव परिणाम आने के साथ ही यहां के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आएगा, भाजपा अब तमिलनाडु में दूसरी प्रमुख पार्टी के रूप में उभरेगी।
श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एलडीएफ और यूडीएफ के साथ त्रिकोणीय मुकाबला है। अन्य 11 सीटों पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर लोगों का अपार समर्थन जून में चुनावी नतीजों में दिखेगा। कोई दो राय नहीं है कि दक्षिण में भाजपा की 39 सीटें 4 जून तक बढ़कर लगभग 60 होने वाली हैं, जिसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी की सीटें बढ़ना तय है। इन चुनावों में कांग्रेस गलत सूचनाओं और झूठ फैलाने का व्यापक उपयोग कर रही है। (वार्ता)
Thursday, April 2
Breaking News
- 2 अप्रैल 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज किसे मिलेगा फायदा, किसे रखना होगा सावधान
- झारखंड मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा संपन्न, 19 जिलों में छात्रों ने दिया टेस्ट
- 2 बिलियन डॉलर की मालकिन को आर्टिस्ट मारेन वेड ने दी चुनौती, कोर्ट में लड़नी होगी ब्रांड नाम की जंग
- समंदर में बढ़ेगी भारत की धाक,नौसेना को मिला स्वदेशी वारशिप मालवन, जानें क्यों है यह पनडुब्बियों का काल
- सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
- अनीता आडवाणी की याचिका खारिज, राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को कानूनी मान्यता से हाई कोर्ट का इनकार
- मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद
- 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- दशरथ तलवार, नागिनी के स्वर्ण से कर्नाटक की बढ़त मजबूत; छत्तीसगढ़ को एक रजत और एक कांस्य
- राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, बिहार में बीजेपी चलाएगी सत्ता की स्टेयरिंग, कांग्रेस के बागी विधायकों पर टिकी नजरें


