रायपुर (mediasaheb.com) भूपेश सरकार 4 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में जश्न और खुशी मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़े, मिठाई बांटी तथा ढोल ताशे के साथ उत्सव मनाया। गौठान, धान खरीदी केन्द्र, तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्र, लघु वनोपज खरीदी केन्द्र सहित सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाईयों, पशुपालकों, गौठान समितियों, स्व-सहायता समूहों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्रों में वार्डों में सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के पोस्टर बैनर की प्रदर्शनी लगा कर जनजागरण भी चलाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने ढोल, फटाखे, मिठाईयों के साथ खुशी मनाया।
Tuesday, April 7
Breaking News
- ड्रग्स नेटवर्क पर हाईकोर्ट का सख्त रुख: बड़े तस्करों और किंगपिन पर कार्रवाई के निर्देश
- दिल्ली में अहम बैठक: CM साय PM और गृह मंत्री संग करेंगे चर्चा, बस्तर विकास का रखेंगे ब्लूप्रिंट
- बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा
- उमा भारती हाथठेला वालों के समर्थन में उतरीं, बंगले के सामने पोहा-जलेबी की दुकान लगाकर प्रशासन से की अपील
- नाम बड़े, परफॉर्मेंस जीरो! IPL के पहले हफ्ते में इन 5 स्टार खिलाड़ियों की हुई फजीहत
- पटना में DCLR की बड़ी बैठक: दाखिल-खारिज से लैंड बैंक तक होगी विस्तृत समीक्षा
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति: ई-ऑफिस सिस्टम लागू, अब सरकारी पत्रों में नहीं होंगे हस्ताक्षर
- बंगाल में 90 लाख से अधिक मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने जारी किया जिलेवार डेटा
- भोपाल में बड़ा तालाब के किनारे चला बुलडोजर, 9 दुकानों को किया जमींदोज, 347 पर होगी कार्रवाई
- आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द


