नई दिल्ली, (mediasaheb.com)| कांग्रेस ने सत्ता में नौ साल पूरा होने पर मोदी सरकार से शुक्रवार को नौ सवाल पूछे और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुप्पी तोड़ कर इन सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा तथा प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में नौ सवालों को लेकर एक पुस्तिका जारी की और कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और बाद में लगातार ये नौ सवाल उठाए हैं लेकिन सरकार की तरफ से आज तक किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिला।उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी आज प्रधानमंत्री मोदी से नौ सवाल पूछ रही है। हम चाहते हैं कि इन सभी सवालों पर श्री मोदी चुप्पी तोड़ें और खुद देश को इन सवालों का जवाब दें।”
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने नौ साल में पुरानी योजनाओं को नया नाम देकर पेश किया और प्रधानमंत्री ने इसमें प्रचारक की भूमिका निभाई।”उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहले की एलपीजी ग्रामीण वितरण योजना को उज्ज्वला नाम दिया गया उसी तरह अन्य कई पुरानी योजनाओं को नया नाम देने में पिछले नौ साल में बड़ी उपलब्धियां हासिल की गई हैं।
उन्होंने सरकार से पहले सवाल महंगाई को लेकर किया और कहा कि देश में महंगाई और बेरोज़गारी आसमान क्यों छू रही है। अमीर और अमीर तथा ग़रीब और ग़रीब क्यों हुआ। सार्वजनिक संपत्तियों को श्री मोदी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है और देश में आर्थिक विषमताएं लगातार बढ़ क्यों रही हैं?
कृषि संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, “ऐसा क्यों है कि काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू नहीं किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी क्यों नहीं दी गई। पिछले नौ सालों में भी किसानों की आय क्यों दोगुनी नहीं हुई?”
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


