रायपुर (mediasaheb.com)| सहकार भारती पूरे सहकारिता जगत की ओर से केंद्र सरकार का विशेष अभिनंदन करती है कि उन्होंने कल संपन्न हुई GST Council की बैठक में GST की दरों में भारी कमी कर भारतीय नागरिकों को महंगाई से बड़ी राहत प्रदान की है। इस निर्णय से औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार, रोजगार सृजन, व्यापार में वृद्धि तथा घरेलू खपत को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार, भारत में निर्मित उत्पादों और सेवाओं की खरीद के प्रति नागरिकों को सामर्थ्य, प्रेरणा और प्रतिस्पर्धात्मकता प्राप्त होगी। इस गतिशील निर्णय से अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और ऊँचाई मिलेगी, ऐसा सहकार भारती को अटूट विश्वास है।
जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा सेवाओं में छूट के कारण नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा। विशेषकर निम्न और मध्यम वर्ग को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा । पुनः, सहकार भारती केंद्र सरकार तथा GST Council को इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु विशेष रूप से अभिनंदन करती है। धन्यवाद ।


