बिलासपुर
कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं निगग आयुक्त अमित कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय परिसर से स्वच्छता पेट्रोल वाहन को हरी झण्डी दिखाई। उन्होंने कहा कि नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद स्वच्छता की निरंतरता बनाये रखने की चुनौती रहेगी। इस चुनौती को पूर्ण करने में यह विशेष टीम काफी मददगार साबित होगी।नगर निगम क्षेत्र में यह पेट्रोलिंग वाहन शहर में घुम घुमकर सार्वजनिक स्थान एवं सड़कों पर कचरा फेंकने, गंदगी करने वालों को रोकने और जुर्माना लगाने का काम करेगी। इसके अलावा सड़कों पर ठेले, गुमटी अथवा अन्य तरीके से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। अस्वच्छता और सड़क अतिक्रमण के खिलाफ जारी जंग में इस नयी पहल से तेजी आने की संभावना है। लगभग 30 कर्मचारी इस बस में सवार होकर शहर के विभिन्न वार्डों का सतत् दौरा करेगें। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी और कचरा नहीं फैलाने की समझाइश भी देगी। इस अवसर पर नगर निगम के स्वच्छता कर्मी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Sunday, September 6
Breaking News
- Rashifal 6 September: रविवार को इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे योग
- शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं: सीएम योगी
- नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’
- त्योहारों में घर जाना होगा आसान, दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे
- झारखंड में 3500 सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट, अब IoT से होगी निगरानी
- पीएम श्री केवी क्रमांक 5 में गुरुओं को नमन, हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
- ईशा रिखी ने बादशाह से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाऊंगी
- बिहार में कल बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भारी बारिश की चेतावनी
- गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा
- ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट


