रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 4 बजे वह रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे. शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक जन-आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल होंगे. पद यात्रा इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक होगी. इसके बाद सीएम हाउस पहुंचेंगे.
इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए स्टेट प्लेन से रवाना होंगे. जांजगीर चांपा स्थित आनंदम निधिवन रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं रात 9:40 बजे फिर बिलासपुर से रायपुर के लिए लौटेंगे.
रायपुर में भाजपा की जन-आक्रोश रैली आज
राजधानी में सोमवार को भाजपा द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा है. आक्रोश रैली दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में सम्मेलन के साथ समाप्त होगी. इस जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत सभी मंत्री और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और प्रमुख नेता शामिल होंगे.
कांग्रेस आज प्रदेशभर में करेगी पीसी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशभर में आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. रायपुर में जिला कांग्रेस भवन में दोपहर 12:30 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.


