रायपुर, (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास परिसर में गुरूद्वारा हीरापुर टाटीबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा समिति के सदस्यों द्वारा कोरोना संकट काल में अन्य प्रदेशों से रायपुर आ रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मानवता की सेवा के इन कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। लाॅकडाउन में अन्य प्रदेशों से छत्तीसगढ़ होकर अपने प्रदेशों के लिए जा रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए टाटीबंध में जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए गए पंडाल में भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रवासी श्रमिकांे को भोजन कराकर उनके राज्यों के लिए बसों से भेजा जा रहा है। गुरूद्धारा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा लगातार लंगर और बसों की व्यवस्था में स्वयं सेवक के रूप में सहयोग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान गुरूद्वारा हीरापुर गुरूसिंग सभा के अध्यक्ष रणजोत सिंह गिल सहित सदस्य सर्वश्री हैप्पी बाजवा, सोबजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, मंदीप सिंह, जगजीत सिंह, संदीप तिवारी और वेद प्रकाश उपस्थित थे।
Saturday, April 11
Breaking News
- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- दिल्ली के कपासहेड़ा में एक्सपायर्ड सामान का बड़ा रैकेट पकड़ा गया
- नागौर में इलेक्ट्रिक कार का गलत चालान, जांच के आदेश
- चेपॉक में CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत की तलाश
- प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली
- पति की हत्या कर रो-रोकर पत्नी ने किया ड्रामा, वायरल हुआ ‘कातिल’ बीवी का वीडियो
- बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में
- 2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से यूपी का प्रवेश द्वार गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब
- सलमान खान विवाद पर हेमा शर्मा का खुलासा, करियर को लेकर दिया बयान
- पटना में 12 अप्रैल को राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दौरा

