रायपुर (mediasaheb.com) | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह राज्य निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत गुलाल लगाकर और लौकी, कटहल और भाटा की माला पहनाकर किया।
मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। चाहे अमीर हो या गरीब सभी होली मनाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों सभी को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल होली के रंग में सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी। मुख्यमंत्री ने चलो बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए… फाग गीत गाया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता सरीन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री संजय गुप्ता, मनोज नायक, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान और बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
Friday, March 6
Breaking News
- मुंबई में ED ने अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर की छापेमारी
- 9 दिन से दुबई में फंसे बिलासपुर के 3 दोस्त, लगातार 3 फ्लाइट कैंसिल होने से देरी; परिजनों ने सरकार से मदद मांगी
- RSS के 3 दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी और CM योगी आदित्यनाथ, बंद कमरे में ढाई घंटे की अहम चर्चा
- रायपुर : दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय
- दिन में तेज तपिश, राजनांदगांव में 38°C पारा; उत्तर छत्तीसगढ़ में रातें अब भी ठंडी, बारिश की संभावना नहीं
- सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट, निफ्टी 24,600 के पास, खुलते ही क्यों गिरा बाजार?
- रायगढ़ में “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान की शुरुआत, जनता की समस्याओं का होगा निराकरण
- चलती ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, स्टेशन पर पति का इंतजार, मोबाइल लोकेशन से ट्रेन रोकी
- योगी सरकार की पहल से आधी आबादी के जीवन में उजाला
- गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


