रायपुर, (mediasaheb.com) ।नई दिल्ली सेंट्रल डेपुटेशन में पदस्थ छत्तीसगढ़ की आईएएस अधिकारी एम. गीता की तबीयत अचानक खराब हो गई है। एम. गीता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक आई ए एस गीता को किडनी की समस्या थी, जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। सुबह अचानक उन्हें चक्कर आया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग की आशंका जताई जा रही है। गीता केंद्र सरकार में कृषि विभाग में ज्वॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।(हि.स.)
Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 119.43 डॉलर प्रति बैरल
Next Article दो कारोबारियों के यहाँ GST का छापा


