रायपुर (mediasaheb.com) | छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि में इनोवेशन केटेगरी में यह अवार्ड प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में आज 19 अप्रैल को एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं एडीटर इन चीफ डॉ. रवि गुप्ता एवं टेक्सटाइल मंत्रालय भारत सरकार के सचिव यू.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से यह अवार्ड प्रदान किया गया। सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़ की ओर से यह अवार्ड संयुक्त संचालक आर.एल. खरे ने प्राप्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, कृषि विकास, कृषक कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग, गोधन न्याय मिशन के अधिकारियों-कर्मचारियों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Sunday, April 12
Breaking News
- पटना में 150 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनेगा, 15 हजार करोड़ की परियोजना
- अंबेडकर जयंती पर खास आयोजन: CM साय करेंगे बाबा साहेब की 21 फीट कांस्य प्रतिमा का अनावरण
- Asha Bhosle के निधन पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
- रेल नेटवर्क में बड़ा बदलाव: जबलपुर-कोटा नई लाइन से स्टेशनों के बाहर दौड़ेंगी मालगाड़ियां
- मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मास्टरमाइंड सतीश चौधरी साहिबाबाद से गिरफ्तार
- UCC पर उमंग सिंघार का बयान: आदिवासी अस्मिता से समझौता स्वीकार नहीं
- सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, फिर भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे
- इलेक्ट्रिक प्लाज्मा चूल्हा vs इंडक्शन: कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन?
- IGL ने तेज किया PNG कनेक्शन अभियान, 5,000 प्रतिदिन का लक्ष्य रखा
- फिजिक्सवाला शेयर में गिरावट के बीच एलारा सिक्योरिटीज की खरीदारी की सलाह, 35% तेजी का अनुमान


