सुकमा, (mediasaheb.com) सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पदमगुड़ा में आज सुबह जवानों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने इस नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चिंतागुफा थाने और आसपास कैंपो से जिला बल के नेतृत्व में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) 150 एवं 131 बटालियन, डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के लगभग 200 जवान पदमगुड़ा इलाके की तरफ रात को रवाना हुए। आज सुबह गांव के पास जंगल में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालने के बाद जवाबी कार्रवाही शुरू की, जिसमें दो नक्सली के मारे जाने की सूचना है। पुलिस जवान इलाके की सर्चिग कर रहे हैं।
सुनील शर्मा ने कहा कि पुलिस की सर्चिंग के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है।(वार्ता) For English News : the states.news
Monday, September 21
Breaking News
- बिहार में परिसीमन के बाद होंगे पंचायत चुनाव, CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
- मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस में जाने पर दी प्रतिक्रिया
- नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है: मुख्यमंत्री
- सेवा संकल्प अभियान: 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चे को अवसर और सपनों को मिलेगी उड़ान
- सीएम योगी सख्त, बोले- छोटी घटनाओं पर भी DM-SP तुरंत मौके पर पहुंचें
- स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं मीना दीदी
- राजस्थान मेयर चुनाव: पाली में 4 वोट से जीत, अजमेर में 6 वोट का करीबी मुकाबला
- बस 5 मिनट और मॉम’ कहीं भारी न पड़े, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस अलर्ट
- पटना में नशेड़ी बेटे का खौफनाक कांड, मां को जिंदा जलाकर मार डाला
- दिल्ली में IAS अफसरों के लिए बनेंगे 160 नए फ्लैट, ₹319 करोड़ होंगे खर्च


