रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित वाणी वाचन, एवं श्रवण अनुसंधान एवं विशेष दिव्यांग बच्चों का स्कूल शिक्षा का मन्दिर का श्री लोकेश कावड़िया अध्यक्ष निःशक्त जन वित्त एवं विकास निगम ने अवलोकन किया। सप्रे शाला परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद का मुख्य कार्यालय के साथ पूरे परिसर में होने वाले स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी , बिहेवियर थेरेपी , श्रवण क्षमता की जांच करने वाली बेरा मशीन , आदि सभी का सूक्ष्मता से अवलोकन करने के पश्चात श्री कावड़िया ने उपस्थित बच्चों के अभिभावकों से भी बच्चों के प्रोग्रेस के बारे में जानकारी ली और परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहा और भविष्य में उनके द्वारा यथा संभव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान मेट्स विश्वविद्यालय में विदेशों से अध्ययन करने वाले छात्रों का भी एक दल स्पीच थेरेपी सेन्टर देखने पहुंचे थे और भविष्य में इस संस्थान में इंटरशिप करने की इच्छा व्यक्त किए । इस अवसर पर श्री लोकेश कावड़िया जी को शाल , श्रीफल , एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम कार्यकारिणी सदस्य छगनभाई पटेल और परिषद के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Friday, February 20
Breaking News
- कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा मौतों पर उमंग सिंगार को याद दिलाई ‘औकात’, CM मोहन यादव ने मांगी माफी
- लाउड स्पीकर पर आरती पर दो पक्षों में जमकर पथराव, दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग में चमकेगा नए भारत का खेल विजन
- 2027 चुनाव से पहले यूपी में RSS सक्रिय, योगी के बाद डिप्टी CMs की मोहन भागवत से मुलाकात
- वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
- लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए बढ़ी टेंशन
- छतरपुर की 18 वर्षीय बेटी का जलवा, कैनोइंग में जीते 20 मेडल—स्टेट से इंटरनेशनल तक लहराया परचम
- अफगानिस्तान में पत्नियों पर हिंसा ‘लीगल’ की चर्चा, भारत में क्या है कानून और कितनी है सजा?
- मोटापे के इलाज में बड़ी राहत, सरकारी अस्पताल में मुफ्त बेरिएट्रिक सर्जरी शुरू
- भारत-जिम्बाब्वे समेत 12 टीमों को T20 वर्ल्ड कप 2028 का टिकट, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी


